Expert Advice

Searching...
  • Home
  • History
    • Galiakot
    • Mohammediyah
    • Taherabad
  • eGaliakot
    • Wafat Update
    • Saifiyah School
    • Health
    • Business
  • Links
    • ZeninfoSys
    • Malumaat
    • MumineenOrg
  • Docs
    • Syedi Abbas
    • Moulatena Zainab AS
    • Molana Ali AS
Home » »Unlabelled » Syedi Fakhruddin Shaheed History-Part 2 (Hindi Version)
Wednesday, August 25, 2010

Syedi Fakhruddin Shaheed History-Part 2 (Hindi Version)

Syedi Fakhruddin Shaheed History Part-1

उन दोनों ने उनको सलाह दी की अगर यहाँ का कोई राजा इस्लाम कबूल कर ले तो आपका कार्य होना संभव हे यह भी संकेत दिया की राजा का प्रधानमंत्री यदि आपके काबू में आ जावे तो भी ये काम संभव हे | राजा उनके कथन के विपरीत कोई कार्य नहीं करते , अगर आप उस पुजारी को अपने वश में कर ले तो आपका काम संभव हो सकता हे |

अब्दुल्लाह साहेब खंबात के उस मंदिर तक पहुच गए और अपनी आध्यात्मिक शक्ति और ज्ञान से उन्होंने पुजारी को अपने वश में कर लिया | पुजारी ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया. इसके पश्ताच आप इनके पास ठहरे और पुजारी को धर्म सम्बन्धी शिक्षा दी. कुछ समय के बाद अब्दुल्लाह साहेब ने पुजारी जी को मंत्री भारमल को अपने वश में करने को कहा. एक समय बाद मंत्री भारमल ने इस्लाम कबूल कर लिया और मूर्ति पूजा छोड़ कर नमाज़ अदा करने लगे | मंत्री भारमल के इस कार्यकलाप की जानकारी के कुछ संकेत राजा को मिलते रहे | सही तथ्य की जानकारी के लिए कुछ लोग पाटन से खंबात आते जाते रहते थे|  वे राजा को मंत्री भारमल की शिकायत पुह्चाते रहे किन्तु राजा अपने वफादार व जिम्मेदार मंत्री पर इस प्रकार के गलत आरोप एकदम केसे स्वीकार करते ? जब चुगलखोर बार बार राजा के कान भरने लगे तब राजा ने कहा कि जब तक मै अपनी आखों से न देख लू तब तक मै यकीन नहीं कर सकता | पुनः चुगलखोर मौका देखकर राजा को साथ लेकर वहा पहुचे जहा भारमल नमाज़ पढ़ रहे थे . इसे देखकर राजा को आश्चर्य हुआ|  वफादार अफसर की इस क्रिया को देखकर राजा को क्रोध आया .वे अपने मंत्री भारमल से कहने लगे " आप जो कुछ कर रहे हे वो ढीक नहीं हे "
तब भारमल ने अदब से कहा " मैंने जो कार्य किया हे वहा कोई गलत नहीं हे , किन्तु मेरे खिलाफ आपको भड़काने वालो ने गलत देखा हे मैंने इस समय एक सांप देखा था जो इस कमरे में घुस आया था मैंने इसे झुककर पुनः देखा तब वह देखाई नहीं दिया अतः मै एक बार पुनः लेट कर देख रहा था | मंत्री की इस बात पर राजा संतुस्ट न हुए राजा ने अपने नौकरों से कहा इस संदूक अ उसके आस पास पड़ी सामग्री को हटाकर देखो कोई सांप हे या नहीं ? संदूक हटाते ही एक सांप फुंकारता हुआ सामने आया इस पर लोग शर्मिंदा हो गए इस प्रकार भारमल की रक्षा हुई और इज्जत बची.

अब्दुल्लाह साहेब की आध्यत्मिक शक्ति का एक अन्य करिश्मा एस प्रकार हे . कहा जाता हे कि इसी मंदिर में एक लोहे का हाथी, बिना सहारे के मंदिर के मध्य भाग में लटक रहा था .राजा वर्ष में एक बार खम्भात के एस मंदिर में दर्शन करने आते थे. अब्दुल्लाह साहेब ने इस मंदिर में लटक रहे हाथी के रहस्य का पूर्ण अध्यन किया. लोहे का हाथी चुम्बकीय शक्ति से मंदिर के मध्य बिना किसी सहारे के खड़ा हुआ था. अब्दुल्लाह साहेब ने अपनी सूझ बुझ से एक भाग का चुम्बक निकाल लिया जिससे हाथी का एक पैर नीचे आ गया |

तारमल और भारमल दोनों इमाम के संप्रदाय में शामिल हो गये. भारमल के बेटे याकूब थे, जिनको गुजरात में धर्म प्रचार का कार्य दिया गया था . तारमल के बेटे फखरुद्दीन थे, जिनको वागड़ प्रान्त में धर्म प्रचार के लिए भेजा गया. फखरुद्दीन जब छोटे थे, तभी से इनमे एक विशेष प्रकार की प्रतिभा थी. चूँकि उनमे किसी महान संत जेसे लक्षण नज़र आने लगे थे, वे खेलकूद से हमेशा पृथक रहकर एकांत में मनन चिंतन किया करते थे . कुछ समय पश्चात धर्म की पूरी तालीम पाकर वे धर्म प्रचारक बन गए. एस प्रकार मेघावी बालक फखरुद्दीन धर्म सेवा का प्रेरणा स्त्रोत बन गया.

फखरुद्दीन शहीद को वागड़ शेत्र के बोहरा समुदाय के लोगो की धार्मिक सेवा तथा सही मार्ग दर्शन करने की जिम्मेदारी सौपी गई. आप मंगल कार्य के लिए एक गाव से दुसरे गाव पैदल यात्रा करते रहते और धार्मिक ,सामजिक तथा आर्थिक शेत्र में सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करते रहे |
एन प्रवत्तियो का केंद्र स्थल गलियाकोट को बनाया गया था, इसके साक्षी स्वरूप आपका मकान प्राचीन कस्बे के मध्य में बना हुआ, आज भी विद्धमान हे. उन्होंने आत्मा की खोज के साथ लोगो को कई चमत्कार भी बताये, इसी कारण एस महान वली का शहीद स्थल आगे चलकर दाउदी बोहरा समुदाय का परम तीर्थ बन गया.

syedi-fakhruddin-shaheed-history-part-3
Posted by Galiakot at 11:38 AM
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Next
Newer Post
Previous
Older Post

0 comments:

Post a Comment

Subscribe to: Post Comments (Atom)

Popular Posts

  • Our YounGaliakot... Ye Dil Mange More...
    click on below link to find more List of students studying outside Galiakot... If you know someone who is not in the list, please send feedb...
  • The Unique achievement of M. Fakhruddin Ragib
    Everybody of us should be proud to hear this unique and great achievement by our own Mulla Fakhruddin Mulla Husamuddin Ragib. He has just pa...
  • Syedi Fakhruddin Shaheed History-Part 3 (Hindi Version)
    Syedi Fakhruddin Shaheed History-Part 1 Syedi Fakhruddin Shaheed History-Part 2 (Hindi Version) बाबजी के कब्र के एक पाषण (पत्थर) ने गलियाकोट...
  • New Hafizul Quran of Galiakot
    Please join me to congratulate our new Hafizul Quran.                       Mulla Mustafa Bhai Fakhruddin Bhai Azad. Passed his final exam i...
  • Latest educational update...
    This is for the first time in the history of Galiakot, one of the girls from Galiakot got admission in Medical College for her MBBS in Karna...
  • New Hafizul Quran of Galiakot
    Please join me to congratulate our new Hafizul Quran. Zoeb Bhai Shoyab Bhai Ezzy(Vadli).  passed his final exam in Ahmedabad on 28th Jumadil...
  • For Latest marsiya and madeh...
    Click  here
  • Sayyedi Fakhruddin Saheed Urs eve
    The very important day in the history of Galiakot to be repeated day after tomorrow. Urs of sayyedi Fakhruddin Saheed will be held on 27th o...
  • Facts of RING-WALL...
    Galiakot welcomes all its visitors and pilgrims by the PILLAR, the symbol of national,religious and emotive unity. Due to the construction o...
  • Bridge Update!!!
    BU612

Pages

  • Home
  • Engineering
  • Medical
  • Commerce
Powered by Blogger.

Blogroll

About

Blogger news

Blogger templates

 
Copyright © Expert Advice All Right Reserved
Blogger Designed by IVYthemes | MKR Site
Posts RSS • Comments RSS